( पंकज पाल संवाददाता  )

 

पिपरिया – गैस सिलेंडर लेने में आम जनता को हो रही परेशानियों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिपरिया ने प्रदर्शन कर विरोध जताया, कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में गैस चूल्हा और एलपीजी सिलेंडर लेकर सड़क पर उतरे और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।

 

 

 

 

मंगलवारा चौराहे पर आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण घरेलू गैस की किल्लत, बढ़ती महंगाई और देश के बिगड़ते हालात से आम जनता परेशान है ।

 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिपरिया नगर अध्यक्ष उदय सिंह राजपूत ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में गैस सिलेंडर लगभग 450 रुपए में मिलता था जबकि वर्तमान में इसकी कीमत करीब 940 रुपए तक पहुंच गई है, उन्होंने आरोप लगाया कि आज देश में एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए लोगों को लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है, जिससे आम जनता लगातार परेशान हो रही है ।

 

केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिपरिया नगर, ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस मटकुली, महिला कांग्रेस पिपरिया और यूथ कांग्रेस पिपरिया के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार मनोज नामदेव को ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी करने और आम जनता को राहत देने की मांग की गई ।

               

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।