( पंकज पाल संवाददाता )
पिपरिया _ पिपरिया पास ग्राम में मटकुली में वरिष्ठ अधिकारियों (राजस्व) के निर्देशन में दिनांक तहसील पिपरिया के अंतर्गत ग्राम मटकुली में शासकीय खसरा नंबर 219 पर सड़क में किए गए अतिक्रमण को पूर्व सूचना उपरांत जेसीबी द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई, वही इसको लेकर शासन प्रशासन को विरोध का सामना भी करना पड़ा ।

नायब तहसीलदार नीरज सिंह बैस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मटकुली में स्थित पुराना बस स्टेंड की बिल्डिंग, यात्री प्रतीक्षालय, शासकीय छात्रावास एवं आयुर्वेदिक औषद्यालय के सामने का अतिक्रमण को मौके से मुक्त कराया गया एवं ग्राम पंचायत मटकुली एवं शास. आश्रम शाला मटकुली से प्राप्त शिकायत के आधार पर स्कूल के सामने / समीप चिकन, मटन एवं अण्डे की दुकान को हटाया गया ।
इस दौरान मौके पर नायब तहसीलदार नीरज सिंह बैस, राजस्व निरीक्षक संतोष ठाकुर, युवने, हल्का पटवारी अनिल नायक, सुमित पटेल, विनय कुशवाहा व पुलिस विभाग की ओर से सहायक उपनिरीक्षक रवीन्द्र पटेल, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र, आरक्षक संजय कुशवाहा के साथ अन्य पुलिस कर्मी, कोटवार, ग्राम पंचायत सचिव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।












