( पंकज पाल संवाददाता )
पिपरिया – स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक आदित्य सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक अजीज खान पिता जमा खान उम्र 72 साल निवासी जयप्रकाश वार्ड पिपरिया द्वारा आवेदन दिया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा yono एप्लिकेशन डाउनलोड करने के नाम पर से उससे 2,99,448 रूपये का ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है आवेदन पत्र के अवलोकन पर अज्ञात आरोपी का कृत्य धारा 318(4) BNS के तहत दंडनीय पाया जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा एस थोटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), पिपरिया श्री मोहित कुमार यादव द्वारा थाना प्रभारी स्टेशन रोड़ पिपरिया निरीक्षक आदित्य सेन के द्वारा टीम गठित की गई जिसमे सहायक उपनिरीक्षक पंकज नामदेव आरक्षक अजय चौहान, रोहित ठाकुर के साथ साइवर सेल के जितेंद्र को आरोपी की तलाश हेतु निर्देशित कर रवाना किया गया था, विवेचना के दौरान बैंक एवं तकनीकी साक्ष्यो के माध्यम से अज्ञात आरोपी की पतारसी की गई आरोपी की पहचान मोहम्मद जफर इमाम पिता मोहम्मद जहांगीर आलम उम्र 20 साल निवासी अलीगंज रोड गया बिहार के रूप में हुई जिसकी तलाश के लिये टीम भेजकर आरोपी मोहम्मद जफर इमाम को गया बिहार के जिला गया से अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई, वही गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय पिपरिया के आदेश पर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है, आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड तथा उसके गिरोह के संबध मे जानकारी ली जा रही है ।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आदित्य सेन, उपनिरीक्षक अमित सिंह भारद्वाज, सहायक उपनिरीक्षक पंकज नामदेव, रेखा मुनिया, रवीश बोहरे, आरक्षक अजय चौहान, रोहित ठाकुर, चन्द्रप्रकाश, जितेंद्र (सायबर सेल) की भूमिका रही ।












