( पंकज पाल संवाददाता )
पिपरिया _ तहसीलदार वैभव बैरागी ने प्रेसनोट के माध्यम से बताया कि जिला कलेक्टर सोनिया मीणा के निर्देश एवं खाद्य अधिकारी आपूर्ति विभाग तथा राजस्व अधिकारी ने हाथ ठेले पर लगी चाट फुल्की, नाश्ते की दुकानों पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार जांच कर रहे हैं, इस दौरान आज गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर उपलब्ध स्टॉक एवं वितरण व्यवस्था की भी जांच की गई ।
जांच के दौरान व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग करने पर कार्यवाही करते हुए 5 दुकानों से घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए वहीं उन्हें समझाइए दी गई है कि कमर्शियल ही गैस सिलेंडर का उपयोग करें घरेलू गैस सिलेंडर उपयोग करने पर लगातार कार्यवाही की जाएगी ।












