( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

पिपरिया – न्यायालय परिसर में अधिवक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का भव्य शुभारंभ माँ सरस्वती पूजन के साथ प्रारंभ न्यायिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ, कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन को विशेष गरिमा प्राप्त हुई ।

 

इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश अग्रवाल एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अर्चना रघुवंशी ने अधिवक्ताओं के सतत प्रशिक्षण एवं विधिक ज्ञान के अद्यतन रहने की आवश्यकता पर बल दिया साथ ही न्यायिक मजिस्ट्रेट अखिलेश चांडक एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती शालिनी शुक्ला मिश्रा ने अधिवक्ताओं को न्यायिक प्रक्रिया की गुणवत्ता एवं दक्षता बढ़ाने हेतु निरंतर अध्ययन एवं प्रशिक्षण को आवश्यक बताया ।

 

 

 

 

कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ पिपरिया के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह नागवंशी एवं सचिव वेदप्रकाश भार्गव सहित संघ के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ अधिवक्तागण एवं बड़ी संख्या में कनिष्ठ अधिवक्तागण की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

 

अंत में आयोजकों द्वारा सभी न्यायिक अधिकारियों एवं उपस्थित अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया ।