( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

पिपरिया _ विश्व ग्लूकोमा डे के उपलक्ष्य में वनांचल ग्राम मटकुली में स्वर्गीय कन्हैया लाल जैन की स्मृति में जैन परिवार एवं अमृत सेवा समिति द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में पीपुल्स मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशुतोष सिंग, संजय मुड़िया , अनस खान, सिविल अस्पताल पिपरिया के वरिष्ठ नेत्र रोग एवं चिकित्सा सहायक श्याम सोडाणी, निलेश इवने द्वारा 90 मरीजों की जाँच की गईं ।

 

 

 

 

इसमें 31 मरीजों को मोतियाबिंद पाया सभी मरीजो को बस द्वारा भोपाल भेजा गया जहां आपरेशन के बाद वापिस मटकुली लाया जावेगा मरीजों की सभी तरह की व्यवस्थाएं जैसे जांच, लेंस, दवाई, काला चश्मा, भोजन, परिवहन पूर्णतः निःशुल्क रहेंगा ।

 

नेत्र शिविर को सफ़ल बनाने में विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रिचा कटकवार, अमृत सेवा समिति के सुखदेव सिंह कालोटी, मनोज नागौत्रा, बलराम पाडर, अवतार सिंह बागड़ी, कैलाश बाथरे, सुजीत पटवा, राजीव साहू, संजय कोरी, परविंदर सिंह के साथ जैन परिवार के रजनीश जैन, अंशुल जैन, आशा सुपरवाइजर आशा गोस्वामी, सीएचओ रजनी एवं सभी आशा कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा ।