( पंकज पाल संवाददाता )
नर्मदापुरम _ अपने आस पास के जल निकायों को प्रदूषण मुक्त रखना और वर्षा जल को संचय करने के उपाय अपनाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है, जीवनदायी जल के स्रोत सिमटते जा रहे हैं, इन्हें बचाना और बढ़ाना जरूरी है l यह बात नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने जल गंगा संवर्धन अभियान के लिए आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कही l
जागरूकता कार्यक्रम को विभिन्न जल संरचनाओं तालाबों, डेम, छोटी नदियां के समीप किया जा रहा है, बढ़ते शहरीकरण से प्राकृतिक जल स्रोत सिमटते जा रहे हैं, बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन से भी इनमें कमी आ रही है जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हर नागरिक की भी उतनी है जितनी की शासन की, सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने के लिए बच्चों को जल संरक्षण संस्कार दिया जाना जरूरी है l
सारिका ये भी कहा कि जल प्रत्येक व्यक्ति से जुड़ा विषय है इसलिए इसे बचाने के लिए इस अभियान में सभी की भागीदारी जरूरी है, कार्यक्रम के अंतर्गत जल महत्व को बताते हुए इसके संरक्षण की शपथ ली गई l












