( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

 

पिपरिया _ मंगलवारा थाना पुलिस ने अल्टो कार से 63 लीटर अंग्रेजी/देशी शराब का अवैद्य परिवहन करते आरोपी को कार सहित गिरफ्तार किया ।

 

मंगलवारा थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देशन में आगामी त्यौहारो को देखते हुए अवैध शराब बेचने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशो के पालन करते हुए पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सांड़िया की तरफ से स्लेटी रंग की एक अल्टो कार के MP.04.CQ.4964 का चालक अवैध शराब लेकर पिपरिया तरफ आ रहा है सूचना पर तुरंत ही चौधरी बेयर हाउस साँड़िया रोड पर पहुँच उक्त कार आते दिखी जिसे घेराबंदी कर रोककर चालक का नाम पता पूछा जिसने अपना नाम रोहित राय पिता दिनेश राय उम्र 32 साल निवासी होलीचौक बरेली थाना बरेली जिला रायसेन का होना बताया, कार की तलाशी लेने पर कार की डिग्गी में दो कार्टून मे बैकपाइपर 375 एमएल के 48 नग 02 पेटी, लाल के क्वाटर अलग अलग बोरियों में एक कार्टून मे 180 एमएल के कुल क्वाटर 250 नग 05 पेटी कुल 63 लीटर अवैध शराब कीमती करीब 50000/- रुपये एवं घटना में प्रयुक्त अल्टो कार कीमती 2 लाख रुपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी पर कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया ।

 

वही देखा जाए तो नए आबकारी विभाग के अधिकारी के आने के बाद से कोई बड़ी कार्यवाही देखने को नहीं मिली वही आबकारी विभाग का कार्य पुलिस को करना पड़ रहा है ।

 

इस उल्लेखनीय भूमिका मंगलवारा थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, उपनिरीक्षक मानिक सिंह बट्टी, प्रधान पूनमचंद चौधरी, आरक्षक स्नेह साहू, ललित हरणे, प्रदीप सोनी की रही ।