( पंकज पाल संवाददाता )
नर्मदापुरम _ राजस्व एवं पुलिस विभाग के द्वारा पचमढ़ी की रेस्टोरेंट/होटल नटराज होटल, इंडियन कॉफी हाउस, पलाश होटल, ताज होटल, स्टॉल, होटल इंद्रप्रस्थ, होटल साक्षी, लक्ष्मण होटल, होटल पांडव, होटल कचनार, होटल देशी तड़का मनोहर टी स्टॉल, रेड चिली कैफे, यादव टी स्टॉल में घरेलू एलपीजी गैस के संबंध में औचक निरीक्षण किया गया, साथ ही होटल संचालकों को इस संबंध में हिदायत दी गई एवं निर्देश दिए गए की भविष्य में घरेलू गैस पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी वहीं काबरा गैस एजेंसी में जाकर वहां की स्थिति/भंडारण, आपूर्ति इत्यादि की जानकारी ली गई ।

इस दौरान मौके पर नायब तहसीलदार नीरज सिंह बैस, सहायक उपनिरीक्षक महेश धाकड़, प्रधान आरक्षक रामसेवक चौरे, आरक्षक विक्रम, दुर्गेश लोधी, निलेश रघुवंशी उपस्थित रहे ।












