( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

पिपरिया – आरपीएफ के आईजी राजीव यादव पिपरिया पहुंच कर वार्षिक निरीक्षण कर किया ।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोस्ट परिसर, रिकॉर्ड संधारण, ड्यूटी रजिस्टर, हथियारों की स्थिति सहित विभिन्न पहलुओं जांच की, उन्होंने स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया, इस दौरान आरपीएफ अधिकारियों एवं जवानों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

 

जब हमने अवैध बैंडरो को लेकर आरपीएफ पिपरिया की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और चर्चा की तो उन्होंने कहा आप मुझे पर्सनल में जानकारी भेजे संज्ञान लेकर त्वरित ही कार्यवाही की जाएगी ।