( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

पिपरिया – स्टेशन रोड पिपरिया में अपराध क्रमांक 12/26 धारा 137(2) बीएनएस में अपहृता के संबंध में पीतमपुर में होने की जानकारी मिलने पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिपरिया एवं थाना प्रभारी निरीक्षक आदित्य सेन द्वारा एक टीम गठित कर उपरोक्त अपराध के अज्ञात आरोपी एवं अपहृता की तलाश  के लिए टीम रवाना की गई, टीम द्वारा साइबर सेल की मदद से औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर की पटेल कॉलोनी से एक किराए के मकान में अपहृता  के मिलने पर पूछताछ कर दस्तयाब किया एवं महिला बल आरक्षक वंदना की अभिरक्षा में थाने लेकर आए जहां महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कार्यवाही करने के बाद अपहृता के न्यायालय कथन होने के बाद उसके साथ कोई अपराध घटित नहीं होने पर अपहृता को परिजनों को सुपुर्द किया गया ।

 

उक्त कार्यवाही में में प्रधान आरक्षक प्रकाश सिंह चौहान, आरक्षक अजय सिंह चौहान, रोहित ठाकुर, महिला आरक्षक वंदना उइके के साथ साइबर सेल से आरक्षक दीपेश सोलंकी की मुख्य भूमिका रही ।