( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

पिपरिया _ जीआरपी पुलिस चौकी पिपरिया से मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन मास्टर पिपरिया से अज्ञात मृतक के मर्ग का मेमो प्राप्त हुआ जिसके बाद जीआरपी चौकी पिपरिया में पदस्थ प्रधान आरक्षक विशन सिंह व आरक्षक शिवप्रताप सिंह मौके पर पहुंचकर देखा कि अप मेन लाइन खंबा नं. 812/33 पर एक अज्ञात मृतक उम्र करीबन 35 वर्ष का शव मिला जिसकी पंचनामा कार्यवाही की द्वारा की गई ।

 

पंचनामा की कार्यवाही में आरक्षक शिवप्रताप सिंह ने अज्ञात मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पिपरिया लाया गया वही डॉ. देवेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा कराया गया, अज्ञात मृतक के परिवार की तलाश की जा जारी है ।