धार सड़क हादसे में 6 मजदूरों की मौत
राहुल शर्मा इंदौर ब्यूरो – इंदौर – अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा , मजदूरों से भरे पिकअप में टेंकर ने टक्कर मार दी , हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई …
धार जिले के तिरला थाना अंतर्गत इंदौर – अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम चिखलिया के समीप एक भीषण सड़क हादसा हुआ है । जिसमे 6 मजदूरों की मौत हो गई है । सड़क हादसा तब हुआ जब मजदूरों से भरा हुआ पिकअप वाहन पंचर होने पर रोड पर खड़ा था तभी पीछे से आ रहे टैंकर ने मजदूरों से भरे वाहन को जोरदार टक्कर मार दी । इस दर्दनाक सड़क हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई है वहीं 24 मजदूर घायल हुए हैं। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है । पिकअप वाहन में करीब 40 मजदूर सवार थे । ये सभी मजदूरी कर पिकअप वाहन के जरिए लौट रहे थे । 6 मृतकों में 3 नाबालिग भी शामिल हैं । घटना के बाद मृतकों के शवों को धार जिला अस्पताल पहुंचाया गया ।
बताया जा रहा है कि सभी मजदूर धार जिले के टांडा के रहने वाले हैं । घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। फिलहाल इस मामले में तिरला पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है ।
धार जिले में लोकप्रिय मप्र छग के Rajdhani24x7 News Mpcg न्यूज़ में प्रतिनिधि बनने के लिए सम्पर्क करें …. rajdhani24x7.com@gmail.com












