( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

पिपरिया – स्व. डॉ. चतुर्भुज पालीवाल के जन्मदिन के अवसर पर उनकी पुण्य स्मृति में ग्राम हथवास में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ ।

 

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सागर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल भोपाल से आए डॉक्टरों की टीम ने करीब 1350 लोगों की जांच की तथा जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां प्रदान की, स्वास्थ परीक्षण शिविर का आयोजन ग्राम हथवास के सीताराम मंदिर में आयोजित हुआ ।

 

 

 

 

विदित हो कि स्व. डाक्टर चतुर्भुज पालीवाल हथवास के प्रख्यात सेवाभावी डॉक्टर थे जिनका देहांत कोरोना के समय मरीजों की सेवा करते हुए संक्रमित होने से 2021 में हो गया था अतः उनकी स्मृति में बेटी डॉक्टर कृपी पालीवाल तथा परिवार जनों के द्वारा इस शिविर का आयोजन किया गया, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के उपरांत सागर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल भोपाल के डॉक्टर के द्वारा सीताराम मंदिर में वृक्षारोपण भी किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अनिरुद्ध पालीवाल, डॉ. कृपी पालीवाल, पूर्व मंडी सदस्य किरण पालीवाल द्वारा किया गया ।

 

इस दौरान कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीना नवनीत नागपाल, अमृत सेवक समाजसेवी सुखदेव सिंह कालोटी, जनपद सदस्य नरसिंह रावत, प्रशांत पालीवाल, संकल्प फाउंडेशन के निरंजन वैष्णव, भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद राय, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजाभैया पटेल, अधिवक्ता अविनाश व्यास, श्रीमती विमला पालीवाल, पार्षद श्रीमती मृदुलता राकेश पालीवाल, बाबूलाल ठेकेदार, श्याम बिहारी पालीवाल, पार्षद श्रीमती कौशल्या बलराम ठाकुर, सचिन शर्मा, हर्षित शर्मा की उपस्थिति रही ।