( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

 

पिपरिया – राजस्व विभाग एवं मंगलवारा थाना पुलिस द्वारा पिपरिया शहर में ओवरलोड वाहनों पर सिलारी चौराहे पर कार्यवाही अभियान चलाया गया, जिसके तहत वाहनों की बॉडी से ऊंचा लंबा तथा डाला खुला होकर सामान भरा होने पर छह वाहनों के ऊपर 3000 रुपए की कार्यवाही, बिना हेलमेट के पांच चालान शुल्क 1500 रुपयों, बिना सीट बेल्ट के एक चालान सामान शुल्क 500 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई ।

 

 

 

 

इस कार्यवाही के दौरान एसडीओपी पिपरिया मोहित कुमार यादव पुलिस बल के साथ नायब तहसीलदार नीरज सिंह बैस राजस्व अमला के साथ इस संयुक्त कार्यवाही के दौरान कुल शुल्क 5000 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई ।