आशीष रावत….लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आज मंदसौर में सहकारिता विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासक (सहायक प्रबंधक) हिमांगिनी शर्मा को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है….. 

 

लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आज मंदसौर में सहकारिता विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासक (सहायक प्रबंधक) हिमांगिनी शर्मा को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है उज्जैन लोकायुक्त एसपी कार्यालय के मुताबिक आवेदक प्रभुलाल धनगर निवासी मंदसौर ने 22 सितंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन आनंद यादव को शिकायत दी थी कि प्रशासक, सहायक प्रबंधक जिला थोक उपभोक्ता सहकारी भंडार कालाखेत द्वारा उनकी संस्था के संचालन से संबंधित स्टेशनरी खरीदने के लिए बनाई गई नोटशीट एवं चेक पर हस्ताक्षर करने के बदले 30,000/- रुपये की रिश्वत की मांग रही हैं।

 

 लोकायुक्त टीम ने हिमांगिनी शर्मा के पास से रिश्वत की रकम बरामद कर पंचनामा तैयार किया और आगे की पूछताछ के लिए उसे हिरासत में ले लिया, लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की टीम ने आरोपी हिमांगिनी शर्मा, प्रशासक, सहायक प्रबंधक जिला थोक उपभोक्ता सहकारी भंडार कालाखेत के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है।