( पंकज पाल संवाददाता )
पिपरिया – जबलपुर अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराधियो की धरपकङ एवं चोरी गये मशरूका की अधिक से अधिक बरामदगी हेतु विशेष अभियान के दौरान फरियादिया श्रीमति रंजना कहार पति रघुनंदन कहार उम्र 42 साल निवासी गाडरवारा जिला नरसिंहपुर की ट्रेन 11271 विन्ध्यांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा के दौरान किसी अज्ञात बदमाश द्वारा एक पर्स जिसके अंदर एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की पांचाली, एक चांदी की पायल कीमती करीब 1,15,000 रूपये का मशरूका चोरी कर लिया गया था कि रिपोर्ट फरियादिया द्वारा की गई जिस पर से अपराध क्रं. 102/2025 धारा 305 (सी) BNS का कायम किया जाकर विवेचना की गई विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक शातिर बदमाश बनखेडी स्टेशन पर किसी बडी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा हैं सूचना पर जीआरपी चौकी पिपरिया से चौकी प्रभारी के साथ स्टाफ रवाना होकर रेलवे स्टेशन बनखेडी से मुखबिर की निशानदेही पर शातिर बदमाश को घेराबंदी कर पकडा गया जिसने अपना नाम राजू उर्फ लकडूनाथ सपेरा पिता तारानाथ सपेरा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बाचावानी थाना बनखेडी का बताया जिसे अभिरक्षा में लेकर चौकी के चोरी के अपराधो में पूछताछ की गई जिसने घटना में फरियादिया रंजना कहार का एक पर्स जिसमे उपरोक्त मशरूका रखा हुआ था को ट्रेन विन्ध्यांचल एक्सप्रेस से ट्रेन के पिपरिया स्टेशन से चलने पर चोरी करना बताया एवं मशरूका को रेलवे स्टेशन बनखेडी में प्याऊ के पीछे छुपाकर रखना बताया जिसे आरोपी की निशादेही पर विधिवत जप्त किया गया आरोपी का पूर्व का अपराधिक रिकार्ड होने से गिरफ्तार कर न्यायालय पिपरिया पेश किया गया न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट जारी किये जाने पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल पिपरिया में दाखिल किया गया हैं ।

संपूर्ण कार्यवाही में सराहनीय कार्य थाना प्रभारी जीआरपी गाडरवारा उपनिरीक्षक एल.पी झारिया, चौकी प्रभारी जीआरपी पिपरिया सहायक उपनिरीक्षक व्ही. पी. पासी, प्रधान आरक्षक योगेश पचौरी, आरक्षक संगीत इवने, शिवम सिंह राठौर, शिवप्रताप सिंह एवं रेल रक्षा समिति सदस्य राज सनस की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं ।












