छग कोंडागांव में युवती से गैंगरेप
rajdhani24x7 news mpcg – छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में गैंगरेप की घटना सामने आई है , ट्रक में लिफ्ट देने के बहाने गैंगरेप करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है …
कोंडागांव में एक युवती को ट्रक में लिफ्ट देने के नाम पर तीन लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है । बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती बनियागांव से कोंडागांव जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी । तभी एक ट्रक फ़्रायवर ने कोंडागांव छोड़ दूंगा कहकर ट्रक में बैठा लिया लेकिन कोंडागांव पहुंचने के बाद भी ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी को नही रोका और सीधा केशकाल घाट तक ले गया । जहा युवती के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया । जिसके बाद पीड़िता को अपने साथ सिलतरा धरसींवा ले गए । जैसे तैसे पीड़िता पुलिस के पास पहुंची । पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर उसे सखी केंद्र कोंडागांव में रखा है । पीड़िता की शिकायत पर तीनों आरोपियों को सिलतरा से गिरफ्तार कर लिया है ।
छत्तीसगढ़ में मप्र छग के लोकप्रिय Rajdhani24x7 News Mpcg में प्रतिनिधि बनने के लिए हमसे सम्पर्क करें … [email protected] or 9893210524













