( पंकज पाल संवाददाता )
पिपरिया – आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस फिट इंडिया वूमेन्स वीक थीम के अनुसार मनाया गया जिसे 6 मार्च से 8 मार्च तक तीन दिवसीय आयोजन किया जाना है, थीम अनुसार आत्मरक्षा एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान परियोजना अधिकारी अनिल कुमार चौधरी, समाजसेवी हीरालाल रघुवंशी, खेल विभाग से प्रीतम पुविऀया , पुलिस विभाग से प्रेमशंकर शिल्पी, यूनिसेफ के ब्लॉक समन्वयक शुभम सेन, पर्यवेक्षक सरिता रघुवंशी, सोनाली शर्मा, अनीता टेकाम, रेखा अहिरवार, कोमल सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं एवं किशोरी बालिका उपस्थित रही ।
कार्यक्रम का संचालन पर्यवेक्षक मंजुला जैन दुबे द्वारा किया गया ।












