शिव प्रसाद शर्मा बनखेड़ी ब्यूरो – बनखेड़ी तहसील के ग्राम बाचावनी व बनखेड़ी के बीच में स्कूली बच्चों से भरा आटो पलट गया । इस हादसे में स्कूल के छह बच्चों को चोटें आई …
बनखेड़ी के बचावानी में आज शाम एक स्कूली से बच्चों से ऑटो पलट गया । ऑटो के पलटते ही चालक फरार हो गया। ग़नीमंत रही कि ग्रामीणों ने इस हादसे को देख लिया और दुर्घटना ग्रस्त स्कूल बच्चों से भरे ऑटो से घायल बच्चों को समय रहते बनखेड़ी अस्पताल भिजवाया । हादसे में मॉडल स्कूल से घर जा रहे 6 बच्चों को चोटें आए हैं । स्कूली ऑटो पलटने की सुचना मिलते ही घायल बच्चों का बनखेड़ी चिकत्सालय में डाक्टरों ने समय पर उपचार दिया वहीं हादसे की जानकारी लगते ही परिजनों ने अस्पताल पहुंच बच्चों को घर ले गए। वहीं हादसे में ऑटो चालक की लापरवाही सामने आ रही है। बेतरतीब तरीके से ऑटो चलाने की बात सामने आ रही है । बनखेड़ी पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है ।












