( पंकज पाल संवाददाता )
पिपरिया – पिपरिया तहसीलदार वैभव बैरागी ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि सभी पिपरिया अनुभाग के नागरिकों को एवं कृषक बन्धुओं को सूचित किया जाता है कि पिपरिया एवं बनखेड़ी क्षेत्र में पेट्रोल एवं डीजल की कोई कमी नहीं है कनिष्क आपूर्ति अधिकारी से जानकारी ली गई है क्षेत्र के पेट्रोल पंपों में पर्याप्त मात्रा में डीजल एवं पेट्रोल उपलब्ध है निरंतर पेट्रोल एवं डीजल की गाडियों से आपूर्ति भी हो रही है. अतः किसी प्रकार की अफवाह में या भ्रामक खबरों से प्रभावित न हो, पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ ना लगावे असुविधा से बचें, समस्त नागरिकों को एवं कृषक बन्धुओं को पर्याप्त मात्रा में डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति लगातार जारी रहेगी ।













