( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

पिपरिया – नर्मदापुरम जिला पुलिस अधीक्षक साईकृष्णा एस. थोटा, नर्मदापुरम अति. जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं पिपरिया एसडीओपी मोहित कुमार यादव के दिशा निर्देश में आगामी त्यौहार को देखते हुए जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए फरार वारंटियों की गिरफ्तार करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत मंगलवारा थाना पिपरिया में पदस्थ उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीमो का गठन किया गया, न्यायालय द्वारा जारी स्थाई वारंटी एवं गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तारी हेतु पृथक पृथक पुलिस टीम गठीत की जो कई वर्षों से फरार वारंटियों को पृथक पृथक स्थानो जिला रायसेन, नर्मदापुरम के विभिन्न क्षेत्रो से 7 स्थाई वारंटी एवं 5 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार/तामिल किया एवं विधि अनुसार कार्यावही की गई ।

 

स्थाई/गिरफ्तारी वांरटियो में सबदर पिता गफूर शाह उम्र 31 साल निवासी ग्राम सेमरी हरचंद (स्थाई वारंटी), दीपक पिता सुरेश पुर्विया उम्र 26 साल निवासी ग्राम घाटपिपरिया (स्थाई वारंटी) 03 प्रकरणो मे, छोटू उर्फ पन्नालाल पिता बालाराम अहिरवार निवासी गांधी वार्ड पिपरिया (स्थाई वारंटी), राजा उर्फ आसिफ पिता स्व. नसीर खान उम्र 29 साल निवासी सरदार वार्ड पिपरिया (स्थाई वारंटी) 02 प्रकरणो मे, आविद पिता जान मोहम्मद उम्र 50 साल निवासी सरदार वार्ड पिपरिया (गिरफ्तारी वारंटी), महिला (गिरफ्तारी वारंटी), मोनू उर्फ सुनील पिता राजेन्द्र ठाकुर उम्र 28 साल निवासी सरदार वार्ड पिपरिया (गिरफ्तारी वारंटी), विकास पिता कैलाश ठाकुर उम्र 24 साल निवासी पुरानी बस्ती पिपरिया (गिरफ्तारी वारंटी), अरविंद मेहरा पिता चैनसिंह मेहरा उम्र 34 साल निवासी ग्राम सांडिया (गिरफ्तारी वारंटी) की गिरफ्तार किए गए ।

 

उक्त कार्यवाही में मंगलवारा थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, भागचंद धुर्वे, मानिक सिंह बट्टी, किशन उईके, मोनिका सिंह, शिवप्रसाद तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक सुशील कुशवाहा, आशीष तिलोरिया, पर्वत सिंह, प्रधान आरक्षक अरुण जुदेव, प्रकाश खेमरिया, योगेश यादव, पूनमचंद चौधरी, आरक्षक मोहसीन खान, स्नेह साहू, अमरदास, ललित हरणे, मनोज सिरसाम, महिला आरक्षक रविना धुर्वे, श्याम धुर्वे की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।