( पंकज पाल संवाददाता )
पिपरिया – मंगलवारा थाना क्षेत्र के भारत पेट्रोल पंप ( मुल्ला जी ) के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 वर्षीय मासूम की जान चली गई ।
जानकारी के अनुसार बच्चा अपने पिता के साथ डॉक्टर के पास से इलाज कराकर बाइक से घर लौट रहा था इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ऑटो चालक ने ओवरटेक करते समय बाइक को टक्कर मार दी टक्कर लगते ही पिता-पुत्र सड़क पर गिर पड़े उसी समय सामने से आ रही ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ( जिसे शहरवासी आजकल खुली भाषा में यमराज का वाहन भी कहते हैं ) उसकी चपेट में आने से मासूम बच्चे को गंभीर चोटें आईं हादसे के बाद मासूम बेहोश हो गया परिजन उसे तुरंत नजदीकी डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया ।

एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है जिसमें बच्चा पहले ऑटो से टकराता और फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आता दिखाई दे रहा है, पुलिस ने ऑटो चालक और ट्रैक्टर चालक दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
शासन प्रशासन की निष्क्रियता पर उठे सवाल
आपको बता दे इन ओवरलोड वाहनों पर किसी का जोर नहीं क्योंकि धन्ना सेठों के ट्रक ओर ट्रैक्टर ट्रालीयो के आगे नतमस्तक है शासन प्रशासन इन्हें खुली छूट, ओवरलोड वाहनों को लेकर हमने कई बार शासन प्रशासन को जगाया अवगत कराया लेकिन क्या हुआ ये सोते रहे ओर वहीं हुआ जिसका डर था हादसे में मासूम शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई, अब इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा ।












