आशीष रावत….. बाइक चोरी करने वाले शातिर चोर को पिपरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम को विश्वशनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक लड़का एक प्लेटिना मोटरसाइकिल लेकर बेचने की फिराक से शोभापुर रोड टोल टेक्स के पास घूम रहा है कि सूचना पर थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी द्वारा तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर तत्काल टीम के सूचना तस्दीक हेतु टोल टेक्स पहुंचा जहां मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये का लड़का एक प्लेटिना मोटरसाइकिल लेकर खड़ा दिखा जो पुलिस को आता देख शोभापुर की ओर भागने लगा पीछा कर पकड़ कर उसका नाम पता पूछा जिसने अपना नाम सुरेन्द्र कुशवाहा पिता दौलत सिंह कुशवाहा उम्र 25 साल निवासी जनकपुर थाना बरेली जिला रायसेन का होना बताया जिससे प्लेटिना मोटर सायकल के कागजात मांगे जो पहले तो सुरेन्द्र द्वारा पुलिस को गुमराह किया शंका होने पर सुरेन्द्र को मय मोटर सायकल के थाना लाकर बारिकी से पूछताछ की गई जिसने प्लेटिना मोटर सायकल पिपरिया इतवारा बाजार पिपरिया से चोरी करना बताया और इसके अवाला बरेली, सोहागपुर, गाडरवारा, बाड़ी से भी पाँच मोटरसाइकिल चोरी करना और चोरी की हुई मोटर सायकलो को अपने विशेष स्थान पर छुपाकर रखना बताया आरोपी सुरेन्द्र से एक प्लेटिना मोटर साइकिल काले रंग क्रमांक MP 05 NA 7458 थाने पर जप्त कर आरोपी को साथ लेकर आरोपी के अन्य मोटर सायकल छुपाने वाले स्थान पहुँचे जहां से आरोपी द्वारा चोरी कर छुपाकर रखी HF डीलक्स, डिस्कवर, TVS, प्लेटिना एवं सुजुकी स्लिंग शाट, 05 मोटर सायकल पेश करने पर जप्त की गई है।












