Rajdhani24x7 News Desk….रीवा जिले में ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसे सुनते ही लोग दंग रह गए यहां सोना-चांदी नहीं बल्कि पूरा का पूरा तालाब ही गायब हो गया जी हां, करीब 25 लाख रुपए की लागत से बने इस तालाब का अब कोई अता-पता नहीं है…..
रीवा में एक अनोखा मामला सामने आया है । जहां कीमती आभूषण, रुपए, हीरा मोती नहीं बल्कि सार्वजनिक सरोवर यानी तालाब चोरी हो गया है । RTI के तहत खुलासा हुआ है कि करीब 25 लाख रुपए की लागत से इस सरोवर का निर्माण कराया गया था । अब सरोवर की तलाश में ग्रामीण भटक रहे हैं । प्रशासन पुलिस से लेकर मुख्यमंत्री से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन सरोवर नहीं मिला ।
क्या है पूरा मामला…
रीवा के चाकघाट क्षेत्र के ग्राम कठौली में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब का निर्माण होना था । कागजों पर बताया गया कि 9 अगस्त 2023 को इस तालाब का काम पूरा कर दिया गया और उस पर 24.94 लाख रुपए खर्च भी दिखाए गए । लेकिन जब ग्रामीणों ने वहां जाकर देखा तो उन्हें तालाब तो दूर, उसके निशान तक नहीं मिले । आरटीआई कार्यकर्ता ललित मिश्र ने जब इस मामले की जानकारी जुटाई तो पता चला कि असल में तालाब का निर्माण हुआ ही नहीं ।
करीब 25 लाख रुपये की लागत से अमृत सरोवर का निर्माण हुआ था, जिसमें लबालब पानी भरा हुआ था । इसकी खूबसूरती भी देखते ही बनती थी। आश्चर्य की बात है कि यहां का तालाब रातोंरात चोरी हो गया है । बांध को जो व्यक्ति खोजेगा, उसे हम उचित इनाम देंगे । इसे लेकर गांव में मुनादी भी करवाई गई है।
ललित मिश्र आरटीआई कार्यकर्ता
तालाब चोरी की शिकायत मिली है । यह अनियमितता का मामला है । कलेक्टर ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं ।
घनश्याम तिवारी थाना प्रभारी चाकघाट












