( पंकज पाल संवाददाता )
पिपरिया _ आईआईआईटी के छात्रों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें महाराष्ट्र के नागपुर आईआईआईटी के छात्र आज सुबह पचमढ़ी से अपनी 2 कारो से आ रहे थे जो पिपरिया छिंदवाड़ा स्टेट हाइवे पर मटकुली के नजदीक हो एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई हादसे में बलेनो कार पलटने से गाड़ी में बैठे छात्र घायल हो गए ।
112 पुलिस वाहन में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक दिलीप सिंह परते एवं पायलट अभिषेक चौधरी ने बताया कि जानकारी मिलने पर तुरंत ही घटना स्थल पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए पिपरिया अस्पताल लाया गया वही इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई ।

बलेनो गाड़ी मटकुली से 1 किमी आगे छिंदवाड़ा रोड पर कार पलटने से घायलों में सुमेद पिता जीवन सावने नांदेड़ 23 साल महाराष्ट्र, अनुज पिता संजय सिंह 22 साल मुंबई, सुमेद भामरे पिता संदीप भामरे 21 साल नासिक महाराष्ट्र, अनय पिता मुकेश कुमार गौर 22 साल इंदौर कार चालक के साथ कार में सवार नयन मण्डल 22 साल की मौत हो गई, सभी आईआईआईटी हॉस्टल नागपुर महाराष्ट्र के छात्र बताए गए है ।












