( पंकज पाल संवाददाता )
पिपरिया _ स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन के वैभव शर्मा ने आवेदन के माध्यम से बताया कि हम आपके महाविद्यालय का नियमित छात्र/छात्रा है प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियाँ से “जन भागीदारी शुल्क” के नाम से निर्धारित राशि ली जाती है चूंकि वित्तीय वर्ष समाप्ति के निकट है, अतः यह आवश्यक है कि उक्त शुल्क से संबंधित आय-व्यय का स्पष्ट एवं पारदर्शी विवरण विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाए, जिसमें जन भागीदारी शुल्क विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं संस्थागत विकास कार्यों हेतु लिया जाता है ।
इस वित्तीय वर्ष में कुल कितनी राशि जन भागीदारी शुल्क के रूप में संकलित की गई उक्त राशि का किन-किन मदों में एवं किस प्रयोजन हेतु व्यय किया गया, यदि कोई शेष राशि है तो उसका आगामी उपयोग किस प्रकार प्रस्तावित है इसको लेकर वही वित्तीय वर्ष समाप्ति पूर्व जन भागीदारी शुल्क का पूर्ण आय-व्यय विवरण सूचना पटल पर प्रदर्शित करने अथवा लिखित रूप में उपलब्ध कराए जिससे पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित हो सके ।












