राहुल शर्मा इंदौर ब्यूरो …. इंदौर के पीथमपुर में एक ऑयल कंपनी में बड़ा हादसा हो गया कंपनी में गैस लीकेज हो गई इससे कई कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। गैस से दम घुटने की 3 कर्मचारियों की मौत हो गई….
प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया है । ऑयल कंपनी के प्लांट में गैस रिसाव से तीन कर्मचारियों की मौत हो गई है । घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है । इस हादसे की जांच के आदेश प्रशासन ने दे दिए हैं । बताया जा रहा है कि कुछ अन्य कर्मचारी भी गैस के कारण प्रभावित हुए हादसे में जान गंवाने वाले कर्मचारियों की पहचान सुनील, दीपक और जगदीश के रूप में हुई है ।
व्यवस्थाओं पर सवाल….
एमपी के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में पहले भी कई हादसे सामने आ चुके हैं । लगातार हो रहे हादसे औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं । स्थानीय लोगों का कहना है कि कंपनियों में सेफ्टी स्टैंडर्ड का पालन सख्ती से नहीं किया जाता है । मजदूरों की सुरक्षा अक्सर लापरवाही का शिकार होती है । इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन और उद्योग विभाग की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं ।
फैक्टरी में पुलिस टीम भेजी गई है। पता लगाया जा रहा है कि कर्मचारियों के लिए पर्याप्त सुरक्षा है या नहीं। साथ ही टैंक में जाते समय कर्मचारी की स्थिति क्या थी। कहा कि यदि कंपनी की लापरवाही पाई गई तो एक्शन लिया जाएगा।
विजय डावर एडिशनल एसपी












