अशोकनगर जिला अस्पताल की लापरवाही उजागर
राजधानी न्यूज़ डेस्क – अशोकनगर जिले में शनिवार को शहर के जिला अस्पताल में एक कुत्ता मुंह में मृत नवजात का शव दबाकर परिसर के बाहर लाया और उसे नोचने लगा , अस्पताल के बाहर चाय पी रहे एक व्यक्ति ने ये दृश्य देखा और तुरंत कुत्ते को वहां से भगाया , इसके बाद उस व्यक्ति ने अस्पताल प्रबंधन और पुलिस को इसकी जानकारी दी….
अशोकनगर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था का बदहाल नमूना सामने आया है । जहां एक कुत्ता अस्पताल परिसर से एक नवजात के शव को उठाकर लाया और उसे नोंचता रहा लापरवाही की ये घटना अशोकनगर की है जानकारी के मुताबिक शनिवार को शहर के जिला अस्पताल में एक कुत्ता मुंह में मृत नवजात का शव दबाकर परिसर के बाहर लाया और उसे नोचने लगा ।अस्पताल के बाहर चाय पी रहे एक व्यक्ति ने ये दृश्य देखा और तुरंत कुत्ते को वहां से भगाया। इसके बाद उस व्यक्ति ने अस्पताल प्रबंधन और पुलिस को इसकी जानकारी दी ।
बताया जा रहा है कि करीब 1 घंटे बाद चौकी से पुलिसकर्मी पहुंचा जिसने नवजात के शव को तौलिए से ढका और सिटी पुलिस को मामले की जानकारी दी।सिविल सर्जन हिमांशु शर्मा ने बताया कि एक महिला को मृतक बच्चा पैदा हुआ था जो उसके घरवालों को दे दिया था। हालांकि पूछे जाने पर परिवार वालों का कहना है कि ये उनका नहीं है वो लोग अपने नवजात के शव को तालाब के किनारे दफना आए थे।
आपको बता दें कि जिला अस्पताल की ये पहली घटना नहीं है। 20 दिन पहले भी मेटरनिटी वार्ड के टॉयलेट में ऐसा ही दृश्य देखने मिला था।












