Rajdhani24x7 News desk mpcg – शाजापुर में 12 साल की बच्ची से दो माह से दुष्कर्म कर रहा था आरोपी …
शाजापुर जिले के थाना अवंतीपुर बड़ोदिया के अंतर्गत ग्राम रनायल में 12 साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 55 साल का अधेड़ नाबालिक से पिछले 2 माह से दुष्कर्म कर रहा था । कक्षा छठी में पढ़ने वाली एक 12 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया गया है । एक 55 वर्षीय अधेड़ कक्षा छठी में पढ़ने वाली 12 वर्षीय बालिका के साथ में 2 माह तक जान से मारने की धमकियां देता रहा और दुष्कर्म करता रहा । नाबालिक ने अपने साथ हो रही दरिंदगी की आप बीती अपने पिता को सुनाई । पिता के नाबालिक ने थाना अवंतीपुर बड़ोदिया में राम सिंह पिता बलदेव सिंह ग्राम रनायल उम्र 55 वर्ष के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है । नाबालिक की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया ।
एक नाबालिक छात्रा से एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति पिछले दो माह से दुष्कर्म कर रहा था । छात्रा के धमका कर उसका शोषण करता रहा । डरी सहमी नाबालिक छात्रा ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई जिसके बाद परिजन के साथ थाने आकर पीड़िता ने अपनी आप बीती सुनाई। परिजन और नाबालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है । प्रदीप वाल्टर थाना प्रभारी
शाजापुर में मप्र छग के लोकप्रिय Rajdhani24x7 News Mpcg में प्रतिनिधि बनने के लिए सम्पर्क करें … rajdhani24x7.com@gmail.com or 9893210524












