आशीष रावत ….पिपरिया विकास खंड के हथवांस गांव के पी एम श्री हाई स्कूल के अधेड़ उम्र के प्राचार्य सुरेश श्रीवास्तव ने अपने ही स्कूल की शिक्षिका को अश्लील msg किए….
नर्मदापुरम में शिक्षा का स्तर कितना गिर गया है जिस स्कूल को ज्ञान का मंदिर ओर शिक्षक को गुरु का दर्जा दिया जाता है उस स्कूल में गुरु समान शिक्षक ही शिक्षा के मंदिर को गंदा करने में लगे हुए हैं। एक स्कूल के प्राचार्य की घिनौनी करतूत सामने आई है । प्राचार्य ने अपने स्टाफ की शिक्षिका को वाट्सअप पर प्रपोज किया शिक्षिका ने कहा आप मेरे पिता समान हैं और मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर को कर दी ।
नर्मदापुरम के पिपरिया विकास खंड हथवास ग्राम पंचायत के पी एम श्री हाई स्कूल के प्राचार्य अधेड़ उम्र के सुरेश श्रीवास्तव ने अपने ही स्कूल की शिक्षिका को वाट्सअप पर msg कर i love you भेज प्रपोज किया शिक्षिका ने प्राचार्य को लिखा आप मेरे पिता समान है उसके बाबजूद प्राचार्य मानने को तैयार नहीं थे । पहले शिक्षिका ने इसकी शिकायत विकास खंड शिक्षा अधिकारी को की । चूंकि प्राचार्य सुरेश श्रीवास्तव की धर्म पत्नी बीजेपी नेता है इस लिहाज से मामले को दबाने की कोशिश हुई जब कोई कार्यवाही नहीं हुई तो शिक्षिका ने लिखित में कलेक्टर नर्मदापुरम ओर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण में शिकायत कर दी । मामले ने जब तुल पकड़ा तो कलेक्टर सोनिया मीना ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए । जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने तीन सदस्यों की एक जांच समिति बनाई । आज जांच टीम ने स्कूल पहुंच कर शिक्षिका ओर प्राचार्य के बयान दर्ज किए । जांच टीम के प्रभारी संजीव दुबे प्राचार्य ने बताया कि जांच में बयान लिए गए msg देखे गए जिसके बाद जांच रिपोर्ट वरिष्ठ कार्यालय को भेजी जा रही है । बरहाल अब कार्यवाही वरिष्ठ कार्यालय को करनी है पर ऐसे लोगों पर कार्यवाही होना काफी जरूरी है ।
वही जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा जांच के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी ।












