नीलेंद्र मिश्रा भोपाल ब्यूरो….भारतीय काल गणना पद्धति और वैज्ञानिक परम्परा को एक नई पहचान मिलने वाली है, सीएम डॉ. मोहन यादव आज 1 सितंबर को सीएम निवास में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी और इसके मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया…..
मुख्यमंत्री निवास में सीएम मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अनावरण किया । यह घड़ी भारतीय काल गणना पर आधारित विश्व की पहली वैदिक घड़ी है । कुल 189 से ज्यादा भाषाओं में देखी जा सकने वाली इस अनोखी घड़ी से समय, पंचांग, तिथि, नक्षत्र, योग, दिन, महीना, व्रत और त्योहारों की जानकारी भी मिलेगी । विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के मोबाइल ऐप में 3179 विक्रम पूर्व (श्रीकृष्ण के जन्म), महाभारतकाल से लेकर 7000 से अधिक वर्षों के पंचांग, तिथि, नक्षत्र, योग, करण, वार, मास, व्रत एवं त्यौहारों की दुर्लभ जानकारियां समाहित की गई हैं। धार्मिक कार्यों, व्रत और साधना के लिए 30 अलग-अलग शुभाशुभ मुहूर्तों की जानकारी एवं अलार्म की सुविधा भी है।
कुल 189 से अधिक वैश्विक भाषाओं में उपलब्ध है विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का ऐप….
उल्लेखनीय है प्रचलित समय में वैदिक समय (30 घंटे), वर्तमान मुहूर्त स्थान, GMT और IST समय, तापमान, हवा की गति, आर्द्रता व मौसम संबंधी सूचनाएं भी वैदिक घड़ी में उपलब्ध होगी । 189 से अधिक वैश्विक भाषाओं में उपलब्ध वैदिक घड़ी ऐप में दैनिक सूर्योदय और सूर्यास्त की गणना व इसी आधार पर हर दिन के 30 मुहूर्तों का सटीक विवरण शामिल है ।













