आशीष रावत….नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सोहागपुर के एसडीएम, तहसील एवं जनपद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया….
नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने शुक्रवार को सोहागपुर में एसडीएम, तहसील, जनपद एवं अन्य कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया है । सबसे पहले कलेक्टर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय पहुंचे । उन्होंने यहां राजस्व एवं आपराधिक प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए है । उन्होंने उप पंजीयक कार्यालय में भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और रजिस्ट्री कराने आए आए लोगों से चर्चा की।
नर्मदापुरम कलेक्टर तहसील कार्यालय सोहागपुर पहुंचे उन्होंने यहां पट्टाधृति अधिनियम के क्रियान्वयन और पटवारियों के सेवा पुस्तिका संधारण की समीक्षा की । उन्होंने शासन के निर्देश अनुसार सेवा पुस्तिकाओं का संधारण करने के दिए ।
कलेक्टर ने जनपद कार्यालय सोहागपुर का भी निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं में किए व्यय की जानकारी ली है । उन्होंने जनपद सीईओ सोहागपुर को विभिन्न मदो में आवंटित राशि का सदुपयोग करने के निर्देश दिए है । उन्होंने कहा कि प्रचलित कार्यों और उनमें व्यय की गई राशि के संबंध पालन प्रतिवेदन भी भेजें । महिला एवं बाल विकास कार्यालय का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का दर्जा लिया ।

इस दौरान एसडीएम सोहागपुर अखिल राठौर, तहसीलदार श्रीमती अलका एक्का, जनपद सीईओ सोहागपुर राम सोनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।












