1. नर्मदापुरम जिले के पिपरिया शहर की सड़कों के गड्डे में एक गड्ढा ऐसा है जिसे आज तक न नगर पालिका भर पाई न pwd भर पाया , हैरत के बात तो ये है कि ये शहर के हृदय स्थल पर होने के बावजूद किसी को नहीं दिखता …. 

 

नर्मदापुरम जिले के पिपरिया के हृदय स्थल कहे जाने सुभाष चौंक जिसे मंगलवारा चौराहे के नाम से  जाना जाता है इस चौराहे पर वर्षों से एक गड्ढा है जिस पर से शहर के हर नागरिक का वाहन गुजरता है पर इस गड्ढे से किसी को कोई परेशानी नहीं होती । हैरत की बात तो ये है कि इस मार्ग से जनप्रतिनिधियों अधिकारियों का गुजरना होता है पर इस गड्ढे तरफ निगाहे करम किसी की नहीं पड़ती । आज तक इसकी सुध न नगर पालिका ने की न pwd विभाग इस ओर ध्यान दे पाया ।