rajdhani24x7….भ्रष्टाचार का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है यहां के एक पंचायत के सचिव और सरपंच ने जो बिल पास कराया है, उसमें दो पन्ने के फोटोकॉपी की कीमत 4 हजार रुपये बताई गई है…..

शहडोल जिले की ग्राम पंचायत कुदरी में भ्रष्टाचार का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। राज फोटोकॉपी सेंटर एंव डिजिटल स्टूडियो के नाम से बने इस बिल में दो पन्नों की फोटोकॉपी की कीमत 2 हजार रुपए प्रति कॉपी दिखाई गई है। दो पन्नों के लिए कुल 4 हजार रुपये का भुगतान किया गया है । सरपंच और पंचायत सचिव की कथित मिलीभगत से यह फर्जी बिल पास हो गया और भुगतान भी कर दिया गया है । अब ये मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।

पंचायत में जॉइन किए कुछ दिन ही हुए हैं । जो पेमेंट हुआ है, वह उनके समय का नहीं है । सचिव ने आगे बताया कि बिल बनाने में गड़बड़ी हुई है । उसमें रेट की जगह क्वांटिटी और क्वांटिटी की जगह रेट लिख दिया गया है । जांच अधिकारी इस गड़बड़ी को पकड़ नहीं पाए अब बिल का भुगतान हो चुका है।
हेमराज कहार सचिव कुदरी पंचायत