( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

पिपरिया – गोवंश की रक्षा राष्ट्र की रक्षा हे बकरीद से पूर्व गोवंश हत्या तस्करी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही निश्चित करने के लिए भारतीय गोवंश रक्षण संवर्द्धन परिषद ने प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार नीरज सिंह बैस को सौंपा ।

 

ज्ञापन सौंपते समय भारतीय गोवंश रक्षण संवर्द्धन परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि संपूर्ण देशवासी भलीभांति जानते है कि गौवंश हमारी सात्विक ऊर्जा आर्थिक समृद्धि एवं आरोग्य का सर्वश्रेष्ठ स्त्रोत है इसी दिव्य वैज्ञानिक आधार को देखते हुये विश्व हिन्दू परिषद्, गोरक्षा विभाग देश में बढ़ती गोवंश तस्करी व हत्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुये बकरीद के मौके यह मांग करता है कि राज्य सरकारें व स्थानीय पुलिस प्रशासन इन घटनाओं के विरूद्ध न सिर्फ कठोर कार्यवाही करे बल्कि भविष्य में इनकी पुनरावृति रोकने हेतु पूरी संवेदनशीलता के साथ समुचित कठोर कदम उठाएँ ।

 

कुछ राज्यों में गोवंश हत्या रोधी कानून लचर है किन्तु आपके राज्य में कठोर कानून के बावजूद पुलिस प्रशासन के लचर रवैये, लापरवाही या मिलीभगत से गोवंश हत्यारे व गोवंश के तस्कर सक्रिय है इसलिये ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में गोरक्षकों को मजबूरी में अपने प्राण संकट मे डालकर सडकों पर उतरना पड़ता है जो चिंताजनक हैं ।

 

विश्व हिन्दू परिषद एवं गोरक्षा विभाग ने मांग की है कि सभी राज्य सरकारें, पुलिस प्रशासन गोवंश हत्यारो व गोवंश तस्करो के विरूद्ध कठोरता से कार्यवाही करें जिससे गोरक्ष कों को सडकों पर आने के लिये मजबूर न होना पड़े, संगठन ने यह भी मांग की है कुछ राज्यों में बकरीद के अवसर पर वाहनों में गोवंश को लाने ले जाने की अधिकत्तम संख्या में जो ढील दी जाती हैं वह न दी जाए ।