( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

पिपरिया – जनपद पंचायत पिपरिया की ग्राम पंचायत मटकुली में शांतिधाम में बनी बाउंड्रीवाल का गेट गिरने की कगार पर है, जिसमे घटिया निर्माण कार्य कर भ्रष्टाचार की बू आ रही है ।

 

 

 

 

ग्राम पंचायत मटकुली में 15वा वित्त आयोग योजना से 7 लाख 35 हजार में शांतिधाम की बाउंड्रीवाल का निर्माण किया गया था जिसे मटकुली की ही किसी लोकल एजेंसी को ठेका दिया गया था इस एजेंसी के द्वारा निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया साथ ही घटिया निर्माण कार्य किया गया है, आप खुद देख सकते हैं इसको बने अभी कुछ ही समय हुआ है और ये गिरने की कगार पर है, बाउंड्रीवाल के पास लगा लोहे के गेट की स्थिति है जो कब गिर जाए कोई भरोसा नहीं इसमें कोई अनहोनी घटना भी घट सकती है इससे इंकार भी नहीं किया जा सकता ।

 

 

 

 

जब हमने ग्राम पंचायत मटकुली की सरपंच श्रीमती नेहा धुर्वे से बात की तो उन्होंने बताया कि आपके द्वारा जानकारी मिली है में दिखावाती हू, इसके बाद भी इनके द्वारा कोई कार्यवाही देखने को नहीं मिली ।

 

 

 

 

वही बात करे तो इस घटिया निर्माण की तो इसका पूरा पैसा भी निकाल लिया गया, यह नवनिर्मित शांतिधाम मटकुली के पचमढ़ी रोड की तरफ मेन रोड पर बना है फिर भी आज तक किसी की भी अधिकारी की नजर नहीं पड़ी ओर बिना जांच पड़ताल के इस घटिया निर्माण कार्य का पैसा एजेंसी को दे भी दिया गया जो समझ से परे है, इसको देखकर कर लगता हैं सरकार द्वारा जनता की सुख सुविधाएं के लिए लाखों रुपए पंचायतों को दे तो देती है मगर इन रुपयों का इस्तेमाल किस प्रकार कर रहे हैं ये आप साफ साफ देख सकते हैं, अब देखना होगा खबर के बाद वरिष्ठ अधिकारी इस पर कब संज्ञान लेते हैं और कार्यवाही करते हैं ।