पंकज पाल संवाददाता
पिपरिया – नर्मदापुरम जिले के पिपरिया के दोनों थानों में लगातार कट्टे चल रहे हैं, एक दिन पहले स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में पिस्टल से दहशत फैलाने की बात सामने आई थी वही उसके दूसरे दिन ही मंगलवारा थाना क्षेत्र में शहर के व्यवसायी से रंगदारी मांगने पर गोली चलने से दहशत का माहौल है ……

पिपरिया के मंगलवारा बाजार स्थित सचिन इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक सचिन जयसवाल पर अज्ञात आरोपी के द्वारा एक पर्ची पर रंगदारी में 5 लाख रुपए फिरौती मांगने को लेकर भेजी गई थी फायर करने की कोशिश भी की गई जो नाकाम साबित हुई जिसकी रिकॉर्डिंग दुकान के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई । वही दुकानदार के साथ शहर के व्यवसायी ओर जायसवाल समाज के लोग मंगलवारा थाना पहुंच शिकायत दर्ज करवाने गए ही थे तभी उसी दुकान पर अज्ञात लोगों द्वारा चार से पांच राउंड फायर कर दहशत फैलाकर फरार हो गए । शहर के इतने व्यस्तम क्षेत्र में गोली चलना कही ना कही पुलिस को चुनौती देने जैसा है । अब देखना होगा इसको लेकर पुलिस कितनी गंभीर होती हैं ।
वही घटना घटने के कुछ देर पहले ही पुलिस ओर राजस्व विभाग के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला था वही उसके बाद ये घटना घट जाना कही ना कही पुलिस पर सवालिया निशान है ।

नगर व्यापारी संघ ने किया बाजार बंद – पिपरिया नगर व्यापारी संघ ने घटना के विरोध ने शनिवार को पिपरिया के बाजार को पूर्णतः बंद रखा । व्यापारियों में आक्रोश है कि शहर के हृदय स्थल पर दिन दहाड़े गोली कांड हो जाता है । व्यापारियों ने मांग की है कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो ।

पुलिस को मिला एक संदिग्ध – घटना के बाद से पुलिस अधीक्षक ओर पिपरिया एसडीओपी मोहित यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की । पिपरिया एसडीओपी मोहित यादव ने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ जारी है ।