( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

पिपरिया – मंगलवारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत फिल्मी स्टाइल में रंगदारी कांड का पर्दाफाश पुलिस ने कर दिया है, व्यापारी पर फायरिंग करने वाले गैंग के तीन बदमाशों को दबोच कर शहर में जुलूस निकाला गया ।

 

 

 

शहर के इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी से 5 लाख रुपए की रंगदारी मांग कर दहशत फैलाने और दुकान पर फायरिंग करने वाले गैंग के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अंग्रेजी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस भी जप्त किए हैं मामले में चार आरोपी अभी भी फरार है जिनकी तलाश में पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दे रही है ।

 

पुलिस में प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि सचिन इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक सचिन जायसवाल ने थाना पिपरिया में शिकायत दर्ज कराई थी शाम करीब 4 बजे दो बदमाश दुकान पर पहुंचे इनमें से एक आरोपी दुकान के अंदर आया और गुलाबी रंग की पर्ची थमाई जिस पर रज्जू पुरबिया की तरफ से गिफ्ट लिखकर 5 लाख रुपए की मांग की गई थी इसके बाद बाहर खड़े आरोपी ने दुकान की और पिस्तौल से फायर किया जो मिस फायर हो गया, व्यापारी जब रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गया तभी दो अन्य बदमाश दुकान पर पहुंचे और तीन राउंड फायर कर दशक फैला दी, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा एसडीओपी मोहित कुमार यादव के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई टीम ने रायसेन, भोपाल नर्मदापुरम, सोहागपुर और पचमढ़ी समेत कई स्थान पर दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जांच में सामने आया कि इस वारदात की साजिश रज्जू पुरविया ने बड़वानी जेल से रची थी उसने अपने सहयोगी जितेंद्र और जीतू ठाकुर को गैंग बनाकर पिपरिया के व्यापारियों को धमकाने और विरोध करने पर फायरिंग करने के निर्देश दिए थे पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है की वारदात में प्रयुक्त पिस्टल नर्मदापुर निवासी शाहिद उर्फ भूरा कबाडी से 40 हजार रुपए में खरीदी गई थी, गिरफ्तार आरोपी जीतू उर्फ जितेंद्र राजपूत निवासी पिपरिया, आमिर खान निवासी रायसेन और भूरा कबाड़ी निवासी नर्मदापुरम निवासी है । 

 

उक्त महत्पूर्ण कार्यवाही में मंगलवारा थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, बनखेड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सनस, स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक आदित्य सेन, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, मोनिका सिंह, बंशज श्रीवास्तव, शिवप्रसाद तिवारी, किशन उइके, प्रधान आरक्षक रोहित मसीह, राधेश्याम, अरुण जुदेव, प्रकाश खेमरिया, योगेश, पूनम चौधरी, आरक्षक ललित हर्णे, सनेह साहू, गुरूप्रसाद, मोहसीन खान, दीपक लोधी, पवन, अमरदास, हेमंत पटेल, शिवम, प्रतीक एवं प्रभात की मुख्य भूमिका रही ।