( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

पिपरिया – खेल एवं युवा कल्याण समन्वयक प्रीतम सिंह पुर्विया ने जानकारी देते हुए बताया कि संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल द्वारा 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह 2026 का आयोजन खेलो सीखो आगे बढ़ो की थीम पर युवाओं को खेलों के माध्यम से स्वस्थ रखने एवं खेल कौशल में सुधार करने के लिये जा रहा है ।

 

 

 

 

इस प्रशिक्षण शिविर सांदीपनि शासकीय आर एन ए स्कूल पिपरिया एवं शासकीय कन्या विद्यालय पिपरिया में खिलाड़ी पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, नियमित अभ्यास से बच्चों में फिटनेस, एकाग्रता एवं आत्मबल का विकास हो रहा है ।

 

 

 

 

प्रशिक्षण शिविर में रविवार को सुबह सत्र में फिट इंडिया मूवमेंट घटक के अंतर्गत खिलाड़ियों को मॉर्निंग रन, योग, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार एवं दैनिक फिटनेस गतिविधियां कराई गई, सायंकालीन सत्र में व्यक्तित्व विकास घटक में कम्युनिकेशन स्किल, लीडरशिप एवं टीम वर्क एवं मोटिवेशनल सेशन पर विकास खंड खेल प्रभारी अरविंद शर्मा, डॉ शैलेंद्र मालविया, स्पोर्ट्स आफिसर शासकीय महाविद्यालय डोलरिया, डॉ अरुण मोहता सहायक प्राध्यापक शासकीय भगत सिंह महाविद्यालय पिपरिया ने खिलाड़ियों को जानकारी प्रदान की एवं खिलाड़ियों को अनुशासन में रहकर खेलने के लिये प्रेरित किया ।

 

 

 

 

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में फुटबॉल खिलाड़ी अभिषेक श्रोती, सुशील पटवा, खेल प्रशिक्षक सचिन पुर्विया, निशा ठाकुर, नईम खान, सचिन शर्मा, भरत पटेल सहित अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे ।