( पंकज पाल संवाददाता )
पिपरिया – डोकरीखेड़ा डेम में डूबने से युवक की मौत की जानकारी प्राप्त हुई है ।
स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डोकरीखेड़ा के डेम में दोपहर करीब 3 बजे नहाने गए 3 युवक जिसमें विष्णु मेहरा निवासी ठैनी ओर प्रवीण मेहरा निवासी राईखेड़ा के साथ पगारा निवासी युवक अक्षय पठारीया पिता रमेश पठारिया उम्र करीब 28 वर्ष निवासी पगारा थाना पचमढ़ी नहाने थे तभी की डूबने से अक्षय की मौत हो गई, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पिपरिया के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया है ।













