आशीष रावत … बाबा महाकाल के मनमहेश स्वरूप का हुआ पूजन अर्चन,कई मंत्री मौजूद ……
पवित्र नगरी उज्जैन में 14 जुलाई को सावन मास का पहला सोमवार धूमधाम से मनाया जा रहा है । विश्व प्रसिद्ध दक्षिणमुखी महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा. अवंतिका नगरी जय श्री महाकाल के जयकारों से गूंज उठी । भक्तों में भस्मारती और सामान्य दर्शन को लेकर भारी उत्साह दिखा । नियमानुसार सावन-भादो में बाबा महाकाल की सवारी प्रत्येक सोमवार को कुल छह बार नगर भ्रमण के लिए निकलेगी । ये भक्तों के लिए हमेशा से ही विशेष आकर्षण का केंद्र रही है ।

बाबा महाकाल की सवारी में सीधी के घसिया बाजा, हरदा के ढांडल नृत्य दल,सिवनी के गुन्नूरसाई नृत्यदल आगे-आगे चले। विभिन्न जनजातियों के समुहों द्वारा भगवान श्री महाकाल की सवारी में मनमोहक प्रस्तुतियां दी । यह सवारी उज्जैन की सड़कों से गुजरते हुए भक्तों को दर्शन देगी । हर साल की तरह इस बार भी सवारी में शामिल होने के लिए हजारों भक्त सड़कों पर उमड़ पड़ें । सवारी के दौरान बाबा महाकाल की पालकी को भव्य रूप से सजाया गया है और भक्त हर हर महादेव के उद्घोष के साथ उनका स्वागत कर रहे है । मान्यता है कि सवारी के दर्शन करने मात्र से सभी दुख व कष्ट से मुक्ति मिलती है और हर भक्तों के सभी पाप भी नष्ट हो जाते हैं ।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप सवारी में नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं। प्रथम सवारी वैदिक उद्घोष थीम पर है। बाबा महाकाल की सवारी के दौरान रामघाट पर वैदिक उद्घोष के लिए दत्ता अखाड़ा क्षेत्र में बटुकों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
12 स्थानों से होते हुए गुजरेगी महाकाल की सवारी…
बाबा महाकाल की सवारी महाकाल चौराहे से शुरू होगी। इसके बाद गुदरी चौराहा, कहारवाड़ी, रामघाट, मोड़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक से होते हुए सत्यनारायण मंदिर पहुंचेगी। बाद में सवारी छत्रीचौंक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होते हुए महाकाल मंदिर वापस आएगी। यहीं पर सवारी यात्रा का समापन होगा।

सवारी में शामिल होंगे मंत्री….
महाकाल की पहली सवारी में उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल और ग्रामीण एवं पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल शामिल होंगे । वे महाकाल मंदिर के सभा मंडप में बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करेंगे । पालकी को कंधा देकर नगर भ्रमण के लिए रवाना करेंगे ।













