आशीष रावत…..नर्मदापुरम शिक्षा विभाग में इस कदर भ्रष्टाचार हावी है, जिससे अब यह सवाल खड़े हो रहे हैं कि शिक्षा के मंदिरों का उद्धार आखिर कैसे हो पाएगा ?…..
नर्मदापुरम शिक्षा विभाग में आर टी कार्यकर्ता गोलू सोनी ने किया भ्रष्टाचार बड़ा खुलासा । स्कूलो में किस तरह शासकीय राशि की बंदरबांट होती है इसकी बानगी नर्मदापुरम जिले में देखने को मिलती है । जिले के बनखेड़ी विकास खंड के pm श्री कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में लाखों का भ्रष्टाचार हो गया । स्कूली छात्राओं के शैक्षणिक भ्रमण के नाम पर प्राचार्य ने लाखों के बिल लगा दिए और राशि का बंदरबांट हो गया । हैरत की बात तो ये है की इन बिलों का भुगतान भी हो गया जबकि जिन बसों से भ्रमण कार्यक्रम दिखाया गया उनमें एक स्कूल बस का नंबर स्कूटी का निकला तो वही अन्य बसे राजधानी भोपाल ओर राजगढ़ जिले में स्कूलों में लगी पाई गईं । भ्रष्टाचार यही नहीं रुका स्कूल में स्टेशनरी से लेकर अन्य लाखों के बिलों का भुगतान किसी संस्था या दुकानदार को न करते हुए अपने ही स्कूल के अतिथि शिक्षक के निजी खाते में कर लाखों रुपया निकाल लिया गया । शिक्षा के मंदिर को किस तरह चुना लगाया इसका खुलासा आर टी कार्यकर्ता गोलू सोनी ने किया । गोलू सोनी ने बताया की पी एम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनखेड़ी में प्राचार्य ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लाखों के भ्रष्टाचार को अंजाम दिया है । जिसके उनके पास पुख्ता प्रमाण हैं । वही गोलू ने पूरे मामले की शिकायत जिले के कलेक्टर और संयुक्त संचालक लोक शिक्षण से तक की है ।
वही इस मामले में हमने स्कूल के प्राचार्य पी डी शर्मा से जानना चाहा पहले आना कानी करते हुए हमारे सवालों के जवाबों से बचते रहे फिर कहते हैं कि मीडिया ने बताया वो गलत है इसकी जांच चल रही है । आर टी आई से निकाले दस्तावेज में जो बिल लगे हैं वो सही है कंप्यूटर मिस्टेक बताकर पलड़ा झाड़ने की कोशिश करते रहे ।
ये हुआ भ्रष्टाचार ….
सतपुड़ा टूर एंड ट्रैवल के बिल क्रमांक 17 डेट 09/02/2025 में 135000 का बिल लगा है
उस बिल में वाहन क्रमांक….
1… MP04P0438 है जो कि बजाज का SUNNY स्पाइस स्कूटर है
2 ….. दूसरा बस क्रमांक MP04PA2969 है बस दिल्ली पब्लिक स्कूल कोलार भोपाल की निकली
3 ….. MP04PA2569 है जो बस सांदीपनी विद्यालय (सीएम राइज) स्कूल ब्यावरा जिला राजगढ़ में है
इस बिल का पेमेंट बिल देने वाली फर्म में न होकर स्कूल के ही अतिथि शिक्षक अनिल परमार के नाम पर की गई
कार्तिक ट्रेडर्स के भी लगे है इनमें स्टेशनरी खरीदने के बताया गया है सेम कार्तिक ट्रेडर्स के पीएम श्री हाई स्कूल जून्हेटा द्वारा स्कूल में जेसीबी द्वारा समतल कॉन्ट्रैक्शन वर्क किया है ।
तीन बिल ग्लोबल कम्युनिकेशन पिपरिया के नाम से लगे है उक्त तीनों बिल में 98750 का पेमेंट किया बह भी शाला के अतिथि शिक्षक अनिल परमार के नाम पर भुगतान किया गया है ।

बरहाल मामला बेहद गंभीर है शिक्षा के मंदिर में इस तरह भ्रष्टाचार होना ठीक नहीं दोषियों पर कार्यवाही होनी चाहिए ।
दिलीप साहू नगर अध्यक्ष कांग्रेस
मामले में शिकायत प्राप्त हुई है जांच करवाई जा रही है दोषी पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी ।
ज्योति प्रह्लादी जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम













