Rajdhani24x7 News Desk mpcg….. रतलाम में मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले की गाड़ियां खराब हो गईं डोसीगांव स्थित पेट्रोल पंप से डीजल भरवाने के बाद गाड़ियां बंद हो गईं जांच में पता चला कि डीजल में पानी मिला हुआ था……

रतलाम में मुख्यमत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले की 19 गाड़ियों में मिलावटी डीजल भर दिया गया । मिलावटी डीजल के चलते पेट्रॉल पंप पर ही सभी गाड़ी बंद पड़ गई। रतलाम में शुक्रवार को रीजनल इंडस्ट्रियल समिट होने जा रही है । इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गाड़ियों का काफिला इंदौर से आया था । इस घटना के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। जब जांच की तो पता चला कि, डीजल के साथ पानी भी मिला था। इसी के कारण गाड़ियां बंद हो गई।

इंदौर से मंगवाई नई गाड़ियां, पंप सील….
मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने भारत पेट्रोलियम के एरिया मैनेजर श्रीधर को बुलाया। मैनेजर ने संभावना जताई कि बारिश के कारण पेट्रोल टैंक में पानी का रिसाव हुआ हो सकता है। संबंधित पेट्रोल पंप शक्ति फ्यूल्स, इंदौर निवासी शक्ति पति एचआर बुंदेला के नाम पर है ।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने रात में ही पेट्रोल पंप को सील कर दिया। साथ ही इंदौर से नई गाड़ियों की व्यवस्था कर रतलाम रवाना किया गया ताकि शुक्रवार को आयोजित होने वाले एमपी राइज कॉन्क्लेव में कोई बाधा न आए।

बारिश के कारण पेट्रोल टैंक में पानी का रिसाव होने की आशंका है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पेट्रोल पंप को सील कर दिया है। रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जा रही है। कॉन्क्लेव में सीएम डॉ. मोहन यादव सहित कई वीआईपी शामिल होने वाले हैं। जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से तैयारियों में जुटा हुआ है। पुलिस द्वारा गुरुवार को ही सीएम कारकेट का ट्रायल भी किया गया था।
आशीष उपाध्याय नायब तहसीलदार