( पंकज पाल संवाददाता )
पिपरिया – जनपद पंचायत पिपरिया की ग्राम पंचायत मटकुली में 5 लाख 25 हजार से अधिक की लागत से 2024- 2025 में शौचालय का निर्माण किया गया था, वही देखा जाए तो ये शौचालय शोभा की सुपारी बना हुआ, बस स्टैंड पर महिलाओं और यात्रियों के लिए किसी भी प्रकार की सुविधा ना होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है, खुले में जाने मजबूर है जिसके कारण उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है, भारत सरकार खुले में शौच मुक्त गांवो का सपना देखती है वही इतनी बड़ी लागत से बना शौचालय सिर्फ एक शोफीस बन कर रह गया क्योंकि महिलाओं के लिए शौचालय ना होने के कारण खुले में जाने मजबूर है, इतनी बड़ी लागत से बना शौचालय इसमें कही ना कही भ्रष्टाचार से भी इंकार नहीं किया जा सकता ।

वही देखे तो प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीण क्षेत्रों गरीबों को आवास (आशियाना ) बनाने के लिए 1 लाख 40 हजार रुपए दिए जाते है वही शहरीय क्षेत्रों में 2 लाख 50 हजार रुपए दिए जाते हैं जिससे वह अपने रहने के लिए घर बनाते है वही इतनी बड़ी लागत से शौचालय बनना कही कही सरकार के पैसो का दुरुपयोग ओर भ्रष्टाचार से इंकार भी नहीं किया जा सकता, यहां दो शौचालय बने हुए हैं लेकिन दोनों ही बंद रखे हुए है जो समझ से परे है ।










