( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

पिपरिया – आंगनवाड़ी केंद्र रिछेडा़ में विद्यारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मां सरस्वती की पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, बच्चों के द्वारा कविताये सुनाई गई ।

 

 

 

कार्यक्रम में बच्चों को तिलक लगाकर पुष्पगुच्छ देकर बच्चों को विद्यारंभ के प्रमाण पत्र वितरित किए गए, विधारंभ कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शिवांगिनी पटेल, सुमन बान द्वारा बच्चों के हाथ पकड़कर शिक्षिका को सोपा गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।

 

इस दौरान ग्राम सरपंच जितेंद्र नागवंशी, उपसरपंच हरगोविंद उइके, सचिव गणेश प्रजापति, संजू पुरबिया, एचएम श्रीमती संध्या श्रीवास्तव, श्रीमती कविता ठाकुर, सुपरवाइजर श्रीमती सोनाली शर्मा के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका बच्चों के माता-पिता उपस्थित रहे ।