पंकज पाल संवाददाता 

 

पिपरिया – ओवरलोड वाहनों से शहर में कोई सुरक्षित नहीं, नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में इन दिनों ओवरलोड वाहनों से कोई भी सुरक्षित नहीं है आए दिन हादसे हो रहे हैं ।

 

कुछ दिनों पहले एक हादसा सोहागपुर में देखने को मिला जहा एक ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली में स्कूटी जा घुसी जिसमें तीन नाबालिगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, पिपरिया में भी कई हादसे सामने आ चुके है उसके बाबजूद शहर भर में ओवरलोड वाहन दौड़ते नजर आ जाएंगे उसको रोकने वाला कोई नहीं ।

 

 

 

 

हाल ही में एक ओवर लोड ट्रैक्टर ट्राली से बोरे गिरे एक कार पर जा गिरे जिस वजह से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई पर शहर में बेखौफ दौड़ते ओवर लोड वाहनों से अब ऐसा लगता है कि भगवान ही बचा सकते है कब हादसा हो जाए कोई भरोसा नहीं । वही इस मामले में आज तक कोई बड़े अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने कोई सुध तक नहीं ली धन्ना सेठों के आगे प्रशासन बोना साबित हो रहा है, राजनीतिक पकड़ पैसा की वजह से बेखौफ ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली ट्रक दिख जाएंगे जिनसे हादसे कभी भी हो सकते है पर इस ओर कोई देखना ही नहीं चाहता ओर शहर की जनता को भगवान भरोसे छोड़ रखा है ।

 

 

 

 

वही आम जनता ये कहते नजर आती है कि सबका हफ्ता बंधा हुआ है जिसके चलते इन्हें बंद करवा पाना संभव नहीं ।

 

आम जनता शासन प्रशासन से उम्मीद करती है कि उन्हें बंद नहीं करवा सकते तो टाइम फिक्स कर दिया जाए रात के दस बजे से सुबह छह बजे तक ही चलने की अनुमति दी जाए जिससे जनता दिन में अपने आपको सुरक्षित महसूस करे ।