( पंकज पाल संवाददाता  )

 

 

नर्मदापुरम – पिपरिया विधानसभा के आदिवासी अंचल ग्राम मटकुली में अवैध निर्माण कार्य जोरो पर है, पचमढ़ी के मुख्य मार्ग पर टोल नाके के पास ग्राम मटकुली में चल रहे एक अवैध निर्माण ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, टोल नाके के पास सड़क किनारे पिछले करीब एक महीने से रेत और गिट्टी फैली हुई है जिससे आए दिन दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहता है इस लापरवाही से किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता ।

 

 

 

 

ग्रामवासियों का आरोप है कि भवन निर्माण कार्य बिना किसी सक्षम अनुमति के किया जा रहा है मामले की शिकायत पिछले एक महीने से लगातार पटवारी और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से की जा रही है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही देखने को नही मिली, निर्माण स्थल से सामग्री को हटाने के बजाय केवल कागजी आश्वासन दिए जा रहे हैं, हैरानी की बात यह है कि इसी मार्ग से रोजाना जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का काफिला गुजरता है ताज्जुब की बात किसी की भी नजर इस ओर नहीं पड़ी ।

पंचायत सचिव मटकुली जितेंद्र सिंह ने बताया कि कोई अनुमति नहीं दी गई है निर्माण कार्य के लिए अनुमति का आवेदन मिला जरूर मिला है लेकिन इसको लेकर अभी तक कोई अनुमति जारी नहीं की गई है ।

 

हल्का पटवारी मटकुली अनिल नायक ने बताया कि उच्च अधिकारियों को प्रतिवेदन सौंप दिया गया है संबंधित निर्माणकर्ता को 2-3 दिनों में नोटिस जारी कर दस्तावेजों की मांग की जाएगी जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी ।