( पंकज पाल संवाददाता )
पिपरिया – नायब तहसीलदार नीरज सिंह बैस को प्रधानमंत्री ओर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए अधिवक्ता संघ पिपरिया के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नागवंशी ने बताया कि अत्यंत दुख एवं रोष के साथ आपका ध्यान प्रदेश में अधिवक्ताओ के साथ हो रही हिसंक घटनाओ की ओर आकर्षित कराना चाहता है ।
जिला शिवपुरी के करेरा तहसील में अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की अपराधियों ने सरेराह गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी इस हृदय विदारक घटना से संपूर्ण अधिवक्ता समुदाय में आक्रोश व्याप्त है, आए दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों में अधिवक्ताओ पर हमला हो रहे है अपराधियों के होसले इतने बुलंद है कि वह दिनदहाड़े कानून के रक्षको को निशाना बना रहे है जिससे हम अधिवक्ता स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे है ।
अधिवक्ता संघ पिपरिया मांग करता है कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एटवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को बिना किसी बिलंब के तत्काल प्रभाव से प्रदेश में लागू किया जावे एवं स्व. संजय कुमार सक्सेना के हत्यारों का कठोरतम सजा दिलाई जावे मृतक अधिवक्ता के परिवार को एक करोड़ रुपये राशि की आर्थिक सहायता प्रदान की जावे मृतक अधिवक्ता के परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा में नियुक्ति दी जावे ।
इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नागवंशी, सचिव वेदप्रकाश भार्गव, सह सचिव राजेश रजक, कोषाध्यक्ष बृजेश पटेल, ग्रंथपाल भूपेंद्र साहू के साथ अधिवक्ता रजनीश शर्मा, कमलेश पूर्वीया, महेश राज, सत्यम साहू, आनंद मैथिल के साथ अन्य अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपा ।













