( पंकज पाल संवाददाता  

 

 

नर्मदापुरम – जिले के सोहागपुर थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि कल रिंकी पटेल पति पुष्पराज पटेल निवासी गुर्जर खेड़ी सोहागपुर अपने बच्चों को मंगल भवन पार्क सोहागपुर में घुमाने के लिए लाई थी जिसके गले में पहनी हुई सोने का मंगलसूत्र वजन करीब 1.5 तोला टूटकर पार्क में गिर गया जिसकी सूचना थाने में दी थी, सोहागपुर थाना पुलिस टीम ने अपनी सुझबुझ से तलाश किया ।

 

 

 

 

तलाश के दौरान जानकारी मिली उक्त आभूषण पार्क में काजल दोहरे निवासी अंबेडकर वार्ड सोहागपुर को मिला है जो कि खोई हुई सोने की मनचली पुलिस द्वारा फारियादिया को दिलाई गई ।

 

उक्त कार्यवाही में सोहागपुर थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह कुशवाह, सहायक उपनिरीक्षक गणेश राय, प्रधान आरक्षक केके ठाकुर, आरक्षक मनोहर दायमा, अफसर खान, महिला आरक्षक नेहा रघुवंशी एवं मंजू परते की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।